कोडरमा, अप्रैल 18 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। झुमरी तिलैया में शुक्रवार को बिजली की बदहाली सुधारने के लिए बिजली कार्यालय के घेराव को नागरिक सुरक्षा संघर्ष समिति के महासचिव सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस सचिव मनोज सहाय 'पिंकू' ने इसे महज ड्रामा बताया। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के दौरान बांझेडीह पावर प्लांट की स्थापना से कोडरमावासियों को स्थानीय स्तर पर बिजली आपूर्ति की उम्मीद जगी थी, लेकिन 2014 के बाद भाजपा सरकार इस प्लांट की बिजली दिल्ली और बांग्लादेश भेज रही है। स्थानीय स्तर पर भाजपा से जुड़े लोग ठेकेदारी में लगे हैं, जबकि जिले के लोगों को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई। यह भी पढ़ें- लचर बिजली व्यवस्था को लेकर भाजपा ने किया धरना प्रदर्शन मनोज सहाय ने यह भी कहा कि यदि स्थानीय सांसद और विधायक गंभीरता दिखाएं, तो ...