लातेहार, अप्रैल 12 -- चंदवा प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी के बस्ती चलो अभियान के तहत रविवार को चंदवा मंडल पूर्वी के छह गांवों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। डुमारो में पूर्वी मंडल अध्यक्ष आशीष सिंह, हुटाप में शिवकेश्वर यादव, चंदवा पूर्वी में चंद्रभूषण केसरी, माल्हन में सुनील मुंडा तथा लाधुप और अरधे में दीपक निषाद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव पहुंचकर लोगों से संवाद स्थापित किया। पूर्वी मंडल अध्यक्ष आशीष सिंह ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं को सीधे ग्रामीणों से जोड़ना और उनकी समस्याओं को समझकर समाधान की दिशा में पहल करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता गांवों में जाकर आम लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और उन्हें संबंधित स्तर तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.