गया, फरवरी 28 -- गया जी में भजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय क्षेत्रीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ। शनिवार को आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय क्षेत्रीय प्रशिक्षण शिविर में भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया गया। प्रशिक्षण शिविर का आयोजत करने का मुख्य उद्देश्य संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय करना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ओपी धनखड़ ने कार्यकर्ताओं को कहा कि संगठन की एकजुटता ही चुनावी सफलता की कुंजी है। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। शिविर में प्रदेश महामंत्री शिवेश राम और विधायक मिथिलेश तिवारी ने बूथ स्तर तक संगठन के विस्तार और शक्ति केंद्रों को सुदृढ़ करने पर जोर दिया। शिविर में कार्य योजना के तहत मंडल स्तर पर सक्रियता बढ़ाने, श...