भागलपुर, अप्रैल 3 -- नारायणपुर दक्षिणी मंडल भाजपा द्वारा गुरुवार को एनडीए कार्यालय, बिहपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान सफलतापूर्वक आयोजित हुआ। कार्यक्रम में आगामी छह से 12 अप्रैल तक पार्टी के स्थापना दिवस तथा 14 से 21 अप्रैल तक अंबेडकर जयंती सप्ताह मनाने की तैयारियों और रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम के विभिन्न सत्रों में भाजपा के वैचारिक अधिष्ठान, संगठन का इतिहास एवं विकास, कार्य विस्तार की दृष्टि जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...