रांची, अप्रैल 2 -- मांडर। भारतीय जनता पार्टी मांडर और टांगरबसली मंडल ने दो दिनी मंडल स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण अभियान का सफलतापूर्वक समापन गुरुवार को हो गया। कंजिया स्थित भाजपा नेता और पूर्व प्रत्याशी सन्नी टोप्पो के आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में डेढ़ सौ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और संगठनात्मक व वैचारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण की शुरुआत पहले दिन संध्या 4 बजे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और मां भारती के चित्रों पर माल्यार्पण के साथ हुई। कार्यक्रम का समापन 'वंदे मातरम्' के सामूहिक गायन के साथ हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता मृत्युंजय शर्मा, प्रदेश नेता उत्पल शाहदेव, जिला मंत्री राम कुमार दुबे, वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेंद्र पांडे, जिला कार्यालय मंत्री सह मंडल प्रभारी संजीव तिवारी एवं प्रदेश जनजातीय मोर्चा के...