रुद्रपुर, जुलाई 9 -- रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा है कि भाजपा का प्रत्येक प्रकोष्ठ संगठन की रीढ़ है। समाज के हर वर्ग तक सरकार की योजनाओं और पार्टी की विचारधारा को पहुंचाने में प्रकोष्ठों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सेवा, समर्पण और संगठन के मूल मंत्र के साथ बूथ स्तर तक सक्रिय होकर जनता के बीच कार्य करें। गुरुवार को रुद्रपुर में भाजपा के जिला कार्यालय में प्रदेश एवं जिला प्रकोष्ठों की कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर से लेकर मंडल स्तर तक कार्यकर्ता आगामी चुनावों की तैयारियों के लिए जुट जाएं। मजबूत संगठनात्मक ढांचे से ही चुनाव में जीत मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रकोष्ठ संगठन की महत्वपूर्ण शक्ति हैं ...