हजारीबाग, मई 24 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत हजारीबाग जिला प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ रविवार को कुम्हारटोली स्थित सरस्वती विद्या शिशु मंदिर परिसर में हुआ। दो दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन भाजपा झारखंड प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन कर किया। प्रदर्शनी में झारखंड और हजारीबाग के क्रांतिकारियों, शहीदों तथा जिले के प्रमुख दर्शनीय स्थलों व मंदिरों को दर्शाया गया। उद्घाटन अवसर पर सांसद मनीष जायसवाल, विधायक मनोज यादव, अमित यादव, प्रदीप प्रसाद, रोशन लाल चौधरी समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।पहले दिन चार सत्र आयोजित हुए। यह भी पढ़ें- अंत्योदय और एकात्म मानववाद के विचार कार्यकर्ताओं के ...