गंगापार, अप्रैल 5 -- पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी यमुनापार जिले के चाका मंडल की दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला रविवार को चकपूरेकलां सारंगापुर में सम्पन्न हो गया। कार्यशाला के शुभारंभ सत्र की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने की। संचालन जिला प्रतिनिधि अमित कुमार पाण्डेय ने किया। विभिन्न सत्रों की अध्यक्षता जिला मंत्री पृथ्वी पाल सिंह, नागेश्वर निषाद, गौतम भारती, पार्षद बालराज पटेल, संजय पासवान, अनूप भारतीया, मोहित अग्रहरि, आरके शर्मा, राम जी निषाद आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...