बांका, मार्च 17 -- बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के सौताडीह गांव में भाजपा का दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान सह मंडल कार्यशाला का सोमवार को समापन हो गया। प्रशिक्षण सत्र की अध्यक्षता पश्चिमी मंडल अध्यक्ष संदीप कुमार ने किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम आठ सत्रों में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष और सैंकड़ों कार्यकर्ता क्यू आर कोड के माध्यम से पंजीकरण कर भाग लिया। प्रशिक्षण के विभिन्न सत्रों को जिलाध्यक्ष ब्रजेश मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश गुप्ता, विधान सभा प्रभारी सुमन सौरभ मौर्या और नमो ऐप के सह संयोजक जगतनारायण साह ने संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को पार्टी का संगठनात्मक, वैचारिक सिद्धांतों के साथ साथ मन की बात और सोशल मीडिया से संबंधित विस्तार से जानकारी दी। क...