गिरडीह, मई 28 -- पीरटांड़। भारतीय जनता पार्टी की गिरिडीह ग्रामीण इकाई द्वारा मधुबन स्थित तेरहपंथी कोठी में आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 का विधिवत शुभारंभ बुधवार को हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, नागेंद्रनाथ त्रिपाठी, बगोदर विधायक नागेंद्र महतो, पूर्व आइजी लक्ष्मण सिंह, विकास प्रीतम एवं ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रशिक्षण महाअभियान के प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए झारखंड भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है। कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना पार्टी की स...