मधुबनी, अप्रैल 2 -- झंझारपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत भाजपा झंझारपुर पश्चिमी मंडल में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत मंडल अध्यक्ष जयकांत यादव की अध्यक्षता में की गई। कार्यक्रम की शुरुआत से पूर्व कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम में जिले से आए मुख्य वक्ताओं में जिला प्रभारी ज्योति नारायण मंडल, जिला उपाध्यक्ष विजय राउत, जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप ठाकुर एवं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कामनी पोद्दार शामिल हुए। सभी वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों, विचारधारा और कार्यप्रणाली की विस्तार से जानकारी दी।इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है, जहां एक साधारण बूथ अध्यक्ष भी अपनी निष्ठा और मेहनत के बल ...