संभल, अप्रैल 12 -- भारतीय जनता पार्टी की नगर इकाई द्वारा माथुर वैश्य धर्मशाला में शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक संरचना और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के गुर सिखाए गए। कार्यक्रम के पहले दिन तीन सत्र आयोजित किए गए। पहले सत्र में पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी नरेंद्र सिंह ने भाजपा के इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने पार्टी के गठन से लेकर अब तक के राष्ट्रीय अध्यक्षों के योगदान को विस्तार से बताया। कार्यक्रम अध्यक्ष संजय संख्याधर ने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। दूसरे सत्र में लोकसभा संयोजक पंकज गुप्ता ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम बेहद महत्वपूर्ण होता है, जिससे कार्यकर्ताओं क...