किशनगंज, मई 16 -- किशनगंज। एक संवाददाता भारतीय जनता पार्टी का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान जिला प्रशिक्षण वर्ग शनिवार को प्रारंभ हुआ। उद्घाटन प्रदेश महामंत्री राधामोहन शर्मा की उपस्थिति में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण वर्ग पूरे प्रदेश में विभिन्न जिलों में दो दिवसीय पूर्णत: आवासीय किया गया है। इस प्रशिक्षण वर्ग में कुल 12 सत्र होंगे प्रत्येक सत्र की समय-सीमा पचास मिनट की रहेगी जिसकी शुरुआत स्थानीय दिगम्बर जैन भवन सभागार में आयोजित हुई। अलग-अलग वर्ग में केन्द्र एवं प्रदेश के पदाधिकारीगण साथ ही बिहार सरकार में मंत्री भी इस सत्र में मुख्य वक्ता हैं। क्रमश: विभिन्न प्रशिक्षण वर्ग सत्र में संगठनात्मक,वैचारिक अधिष्ठान, पार्टी की कार्यपद्धति, विचार परिवार विषयों पर मुख्य वक्ता लखविंदर सिं...