चाईबासा, मार्च 22 -- चाईबासा, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी जैतगढ़ मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष अर्जुन सरदार की उपस्थिति में जैतगढ़ सामुदायिक भवन में हुई। इसमें 22 एवं 23 मार्च को होने वाले दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर के आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई। प्रशिक्षण वर्ग में जैतगढ़ मंडल के सभी सक्रिय एवं प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित होंगे। इसकी शुरुआत शाम 4 बजे होगी। इस दौरान सात सत्रों, जैसे- भाजपा का इतिहास, बूथ प्रबंधन और मन की बात , वैचारिक अधिष्ठान, अंत्योदय से संतृप्ति, कार्य पद्धति, कार्य विस्तार, सोशल मीडिया, आई सरल एप्स, नमो एप्स विषयों पर प्रशिक्षकों के द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। बैठक में भाजपा जिला महामंत्री प्रताप कटियार महतो, पूर्व जिला मंत्री रंजन प्रसाद, मंडल प्रभारी धीरज सिंह, संजय कुमार बारीक (किसान मोर्चा जिला महामंत्री),...