रांची, जून 11 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सह मीडिया विभाग के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4400 दिन और केंद्र सरकार के 12 साल के कार्यकाल को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा किए गए दावों पर पलटवार किया है। लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बाबूलाल मरांडी के बयानों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि बाबूलाल मरांडी केवल दिल्ली से भेजी गई स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं, जिसका जमीनी हकीकत से कोई लेना-देना नहीं है। 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने का भाजपा का दावा पूरी तरह से हास्यास्पद और भ्रामक है। यह भी पढ़ें- भाजपा की विफलताओं पर पर्दा डालने का प्रयास : राकेश सिन्हा सच्चाई यह है कि पिछले 12 सालों में अमीर और अमीर हुए हैं और गरीब और गरीब हो गया है। अगर 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आ ग...