भाजपा का डिजिटल मिशन बूथ तक, प्रशिक्षण अभियान की कमान संभालेंगे सभी मोर्चे
कन्नौज, जुलाई 20 -- कन्नौज। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने बूथ स्तर तक संगठन को डिजिटल रूप से मजबूत करने की रणनीति तेज कर दी है। सोमवार शाम जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम के तहत सभी मोर्चों की भूमिका तय की गई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के जिला प्रवासी एवं कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक संगठन है और उसकी सबसे बड़ी ताकत प्रशिक्षित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम के माध्यम से बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों तथा चुनावी प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने समाजवादी पार्टी के पीडीए अभिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.