बोकारो, अगस्त 11 -- झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में आंदोलन कर रहे छात्रों पर रांची में लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को आहूत भाजपा के झारखंड बंद का असर बेरमो में भी देखने को मिला। सुबह से ही कार्यकर्ता और बंद समर्थक सड़कों पर उतर आए और सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: शहर में सड़कों पर टायर जला और बांस लगाकर यातायात को रोकाबंद समर्थकों का प्रदर्शन बंद समर्थकों ने फुसरो-जैनामोड़ मुख्य सड़क को जाम कर दिया। ऐसे में दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लंबी दूरी की बसों, ट्रकों और मालवाहक वाहनों के पहिए जहां के तहां थम गए, जिससे आम यात्रियों और दैनिक राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़क जाम करने के साथ-साथ भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार...