आदित्यपुर, अगस्त 12 -- आदित्यपुर। जिला कांग्रेस प्रवक्ता संजय कुमार वैद्य ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भाजपा द्वारा आहूत झारखंड बंद को पूरी तरह विफल बताया। उन्होंने कहा कि बंद का जनजीवन पर कोई खास असर नहीं दिखा। बाजार, कार्यालय और स्कूल समेत अधिकांश प्रतिष्ठान खुले रहे तथा सड़कों पर यातायात भी आम दिनों की तरह सामान्य रहा। संजय वैद्य ने आरोप लगाया कि भाजपा के अनुचित हस्तक्षेप के कारण छात्र आंदोलन को लेकर स्थिति और उलझ गई है। उन्होंने कहा कि छात्रों के आंदोलन को समाप्त करने को लेकर भी स्पष्ट निर्णय नहीं लिया जा पा रहा है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि छात्र हितों के मुद्दे का राजनीतिकरण करने के बजाय सरकार और संबंधित पक्षों को बातचीत के माध्यम से समाधान निकालना चाहिए। यह भी पढ़ें- झारखंड बंद को सफल बनाने सड़कों पर उतरे भाजपाई, हेमंत सरकार से मां...