रांची, सितम्बर 7 -- रातू, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी रांची पश्चिमी की ओर से आठ सितंबर को रांची जिला मुख्यालय का घेराव किया जाएगा। रातू में सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जेपीएससी और जेएसएससी-सीजीएल नियुक्ति मामले में आंदोलन कर रहे छात्रों पर मुकदमे दर्ज कर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। साथ ही सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का भी अपेक्षित रूप से पालन नहीं किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि छात्रों और आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करना विपक्ष का दायित्व है। यह भी पढ़ें- छात्रों के मुद्दे पर भाजपा के राज्यव्यापी आंदोलन की तैयारी पूरी इसी को लेकर भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराए...