बुलंदशहर, अप्रैल 27 -- भारतीय जनता पार्टी के गंगागनर स्थित जिला कार्यालय पर नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित न होने पर विपक्ष के विरोध में "जन आक्रोश महिला सम्मेलन" का सोमवार को आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद,व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कांता कर्दम रहीं। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने संचालन महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शशि शर्मा ने किया। मुख्य अतिथि कांता कर्दम ने कहा कि भाजपा सदैव नारी सम्मान और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध रही है। कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी में सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, लेकिन विपक्ष ने हमेशा महिलाओं के अधिकारों को बाधित करने का कार्य किया है। यह भी पढ़ें- टीबरीनाथ मंडल ने निकाली नारी आक्रोश रैली जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घ...