चतरा, अप्रैल 12 -- मयूरहंड प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे गांव बस्ती चलो अभियान के तहत मयूरहंड प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में रविवार को जनसंपर्क अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के बीच जाकर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की और उन्हें अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। अभियान के तहत प्रखंड के पांच चयनित बूथों मयूरहंड, सोकी, कदगांवा, हुसिया और ढोढी में विशेष बैठकों का आयोजन किया गया। इन बैठकों में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर और सार्वजनिक स्थलों पर बैठक कर लोगों को बताया कि किस प्रकार केंद्र सरकार की योजनाएं उनके जीवन स्तर को सुधारने में सहायक सिद्ध हो रही हैं। योजनाओं का लाभ लेने का लोगों से अपील किया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.