बोकारो, अप्रैल 13 -- बोकारो, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी के गांव चलो अभियान के तहत भाजपा चास मुफ्फसिल मंडल अध्यक्ष हरीश चंद्र सिंह के नेतृत्व में चास प्रखंड के कुम्हरी गांव में जनसंपर्क किया। जिला महामंत्री संजय त्यागी ने भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पार्टी की नीतियों और केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों से गरीब कल्याण की विभिन्न योजनाएं सफलतापूर्वक धरातल पर उतारी जा रही हैं। भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश चंद्र सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य सुजीत चक्रवर्ती,मंडल महामंत्री मोहन गोराई,गाजू लाल महतो,सन्तोष कुमार महतो, मोहन गोराई ,राजेश कुमार दत्ता, नरेश कुमार महतो ,राहुल कुमार महतो, विपिन कुमार दत्ता ,करण प्रामाणिक, निवारण महतो,...