अहमदाबाद, अप्रैल 17 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने सबसे मजबूत राजनीतिक गुजरात में जीत का एक और बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। खास बात यह है कि वोटिंग से पहले ही इतनी बड़ी जीत हासिल हो गई है। स्थानीय निकाय चुनाव में भगवा दल ने 700 से ज्यादा सीटों पर निर्विरोध जीत हासिल कर ली है। नामांकन वापस लेने के आखिरी दिन बुधवार को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के 400 से अधिक उम्मीदवारों ने चार घंटों के भीतर अपना नामांकन वापस ले लिया। राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निगम, नगर परिषद, तालुका पंचायत, जिला पंचायत जैसे निकायों के लिए 9992 सीटों पर चुनाव का ऐलान किया है। 26 अप्रैल को इसके लिए वोटिंग होगी। स्क्रूटनी और नामांकन वापस लिए जाने के बाद 724 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। अब कुल 9,237 सीटों के लिए 26 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। सभी निकायों मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.