भाजपा का एसआईआर प्रशिक्षण शिविर आज
लातेहार, जून 14 -- चंदवा, प्रतिनिधि। भाजपा के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश तथा जिला अध्यक्ष वंशी यादव की अध्यक्षता व जिला प्रभारी मनीर उरांव के मार्गदर्शन में विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर चंदवा मंडल पूर्वी का प्रशिक्षण कार्यशाला 14 जून को बालूमाथ स्थित होटल प्रतीक्षा में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होगा। मंडल अध्यक्ष आशीष सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में भाजपा प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, चतरा सांसद कालीचरण सिंह व लातेहार विधायक प्रकाश राम कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देंगे। पूर्वी मंडल अध्यक्ष आशीष सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं से समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। यह भी पढ़ें- 10-एसआईआर को लेकर भाजपा का मनोहरपुर विधासभा क्षेत्र के सोनुवा में कार्यशाला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.