भाजपा का आरोप: एंबुलेंस ख़रीद के साथ संचालन में भी घोटाला
रांची, मई 28 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य में एंबुलेंस व्यवस्था को लेकर भाजपा ने एक बार फिर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने कहा कि आज झारखंड की जनता दूरबीन लेकर एंबुलेंस खोजने को मजबूर है। हालत ऐसे हो चुके हैं कि मरीजों को कभी चारपाई पर तो कभी परिजनों के कंधों पर बैठाकर अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। यह केवल प्रशासनिक विफलता नहीं, बल्कि राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था के पतन की तस्वीर है। अजय साह ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि वर्ष 2022 में स्वास्थ्य विभाग ने लगभग 55 करोड़ रुपये की लागत से 206 एंबुलेंस खरीदी थीं, जबकि फरवरी 2026 में 80 करोड़ रुपये की लागत से 237 नई एंबुलेंस खरीदने का टेंडर जारी किया गया। यह भी पढ़ें- झारखंड के अस्पतालों के लिए मेडिकल उपकरण की खरीद में करोड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.