गढ़वा, अक्टूबर 9 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। बुधवार को भाजपा का डंडा मंडल से आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डंडा मंडल अध्यक्ष नंदु चौधरी ने किया। कार्यक्रम के दौरान आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम के तहत लोकल फॉर वोकल के तहत लोकल बने हुए सामान का उपयोग करने के लिए लोगों संकल्प दिलाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। यह अभियान 25 दिसंबर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती तक संचालित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को लेकर समाज में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उसके लिए समाजिक संगठन, शैक्षणिक संस्थानों, जनप्रतिनिधि के सहयोग से विभिन्न क्षेत्रों में इस अभियान को बड़े पैमाने पर गांव व शहर प...