पलामू, अक्टूबर 11 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी का मेदिनीनगर स्थित पलामू जिला कार्यालय में नगर एवं ग्रामीण मंडल कमेटी की शुक्रवार को हुई संयुक्त बैठक में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की रूपरेखा पर विमर्श किया। नगर मंडल अध्यक्ष श्रवण गुप्ता की अध्यक्षता और ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अजय सिंह के संचालन में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि स्वदेशी अपनाओ, आत्मनिर्भर भारत बनाओ, अभियान को जोर-शोर से जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। पलामू में 14 अक्तूबर को प्रस्तावित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने बैठक में कहा कि स्वदेशी, लोकल फॉर वोकल और जीएसटी सुधार, को लेकर 25 दिसंबर तक जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। 14 अक्तूबर को मेदिनीनग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.