वाराणसी, सितम्बर 3 -- यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सभी टीमों के गठन में लगी हुई है। इसी कड़ी में गुरुवार को सभी छह क्षेत्रीय समेत काशी क्षेत्र की टीम का भी ऐलान कर दिया गया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की स्वीकृति के बाद काशी क्षेत्र के अध्यक्ष अशोक चौरसिया के नेतृत्व में 36 सदस्यीय क्षेत्रीय कार्यसमिति बनाई गई है। इस नई कार्यसमिति में अनुभवी और युवा चेहरों का संतुलित समावेश दिखाई देता है। 10 नेताओं को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष और 4 को क्षेत्रीय महामंत्री बनाया गया है। 10 को क्षेत्रीय मंत्री और 12 सदस्यों को स्थान दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र होने से काशी पर पूरे देश की निगाह रहती है। ऐसे में काशी क्षेत्र में भाजपा के आधार को और अधिक मजबूत करने में अब नई टीम जुटेगी।चार क्षेत्रीय ...