भाजपा कार्यालय में मनाई दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती
रुडकी, सितम्बर 25 -- रुड़की, संवाददाता। भाजपा जिला कार्यालय में शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर पदाधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने की सोच को सामने रखा। उनका एकात्म मानववाद और अंत्योदय का विचार आज भी मार्गदर्शक है। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपना जीवन राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए समर्पित किया। कार्यकर्ताओं को उनके विचारों से प्रेरणा लेकर समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए कार्य करना चाहिए। यह भी पढ़ें- रुड़की के भाजपा कार्यालय में मनाई दीनदयाल उपाध्याय की जयंती यह भी पढ़ें- Pakur News: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.