फतेहपुर, जून 16 -- फतेहपुर। भाजपा पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ता और आमजन सप्ताह में किसी भी दिन भी पहुंच कर अपनी समस्याएं दर्ज करा सकते हैं। प्रतिदिन तीन की सुनवाई के लिए पदाधिकारियों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी यहां दर्ज होने वाली शिकायतों का निष्तारण कराएंगी। पार्टी प्रवक्ता प्रवीण सिंह ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर प्रतिदिन जनसुनवाई का निर्णय लिया गया है। जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने प्रतिदिन जनसुनवाई के लिए पदाधिकारियों की दिन वार जिम्मेदारी सौपी गई है। सोमवार दिवस प्रभारी उपाध्यक्ष रेखा मिश्रा, मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह व कार्यालय प्रभारी ओम मिश्रा व नीरज गुप्ता,मंगलवार को अपर्णा सिंह गौतम, मधुराज विश्वकर्मा, ओमप्रकाश पाल व गौरव शुक्ला, बुधवार को पंकज त्रिवेदी, रेखा पासवान, धर्मेंद्र सिंह, विवेक श्रीवास्तव, शिवाकां...