हरदोई, जून 26 -- हरदोई। पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम (ऑनलाइन प्रशिक्षण) आयोजित किया गया। जिला कार्यालय कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने की। मुख्य अतिथि वीरेंद्र प्रताप सिंह ने डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम की विस्तृत जानकारी दी। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से छह जुलाई तक चलने वाले अभियान में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को सरल ऐप से जोड़कर प्रशिक्षण पूर्ण कराने का आह्वान किया। संचालन जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक ओम वर्मा ने किया। जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा, सतेंद्र राजपूत, सहकारी बैंक अध्यक्ष अशोक सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित, संदीप सिंह, अजय शुक्ला, सौरभ सिंह, महेंद्र सोनी, शिवराज बाबा, जिला मंत्री आदित कुशवाहा, दीपा विश्वास, नीतू चंद्रा, सत्यम शुक्ल...