गांधीनगर, अप्रैल 28 -- गुजरात में हुए स्थानीय निकाय चुनावों के परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिए। इन चुनावों के लिए पार्टी ने मेहसाणा में अपने कार्यालय 'कमलम्' में बतौर चपरासी काम करने वाले और यहां लोगों को चाय-पानी परोसने वाले रमेश भाई भील को वार्ड नंबर 13 से मैदान में उतारा था। खास बात यह रही कि पार्टी का यह फैसला बिल्कुल सही साबित हुआ, क्योंकि रमेशभाई के साथ ही यहां पर भाजपा का पूरा पैनल जीत गया। यहां पर कुल 52 वार्डों के लिए हुए चुनाव में भाजपा को 47 वार्डों में तो कांग्रेस को 5 वार्डों में सफलता मिली। पार्षद पद पर उम्मीदवार बनाए जाने के बाद बेहद खुश नजर आ रहे रमेश भाई ने जानकारी देते हुए बताया था कि 'पार्टी ने मुझे मेहसाणा में वार्ड नंबर 13 से टिकट दिया है, जो कि ST सीट है। मैं पिछले 27 सालों से यहां काम कर रहा हूं। अगर मैं जीत भी गया त...