गोरखपुर, फरवरी 16 -- गोरखपुर। रानीडीहा स्थित भाजपा कार्यालय पर मंगलवार को सुबह 10:30 बजे से जिला प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई है। इसमें मुख्य रूप से भूमि विकास बैंक के निवर्तमान सभापति संतराज यादव होंगे। उक्त जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी बच्चा पांडेय नवीन ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यशाला में समस्त जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष व मण्डल महामंत्री, सभी मोर्चों के जिलाध्यक्ष सहित प्रमुख पदाधिकारी भाग लेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...