पलामू, फरवरी 27 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। नगर निकाय चुनाव (आम) 2026 की मतगणना जीएलए कॉलेज में ठीक आठ बजे प्रारंभ हुई। वहीं दूसरी ओर भाजपा कार्यालय में दिन के साढ़े 11 बजे एक गार्ड उपस्थित था। वहीं कांग्रेस समर्थित पार्टी के जिला कार्यालय में ताला लटका रहा। वहीं झामुमो जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा अपने एक-दो कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी कार्यालय में बैठकर मतगणना के रूझान पर नजर बनाये हुए थे। इधर-उधर अपने कार्यकर्ता और समर्थकों से फोन पर बातें कर रूझान जानने में जुटे हुए थे। वहीं शहर के निमियां स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में दिन भर सन्नाटा पसरा रहा।वहां पर मौजूद गार्ड ने कहा कि कोई भी भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कार्यालय नहीं आए हैं। आज नगर निगम चुनाव का जीएलए कॉलेज में मतगणना हो रहा है। संभवत: सभी भाजपा के पदाधिक...