शाहजहांपुर, अप्रैल 7 -- शाहजहांपुर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर सोमवार को पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर ही कार्यालय को सजाया गया था। सुबह जनसंघ काल से जुड़े पूर्व जिला अध्यक्षों और जनप्रतिनिधियों ने पार्टी का झंडारोहण किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने सामूहिक रूप से भोजन किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर स्थापना दिवस की औपचारिकताएं पूरी कीं। कार्यक्रम के दौरान जनसंघ के समय से जुड़े वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और पूर्व जिला अध्यक्षों का पटका और माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। पूर्व जिला अध्यक्ष बलवीर सिंह का जन्मदिन भी केक काटकर मनाया गया। उपस्थित लोगों ने उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम में पार्टी की विचारधारा और संगठनात्मक विस्तार पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने संगठन को मजबूत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.