बलिया, जनवरी 11 -- बलिया। शहर से सटे जीरा बस्ती स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर रविवार को एसआईआर समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान जिलाध्यक्ष संजय मिश्र ने एसआईआर प्रक्रिया को लोकतंत्र के लिए अत्यंत जरूरती बताते हुए कार्यकर्ताओं को इसमें सक्रिय और जिम्मेदार भूमिका निभाने के निर्देश दिया। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि विपक्ष शुरू से ही एसआईआर प्रक्रिया को लेकर नकारात्मक रवैया अपनाए हुए है और वह नहीं चाहता कि देश में शुद्ध मतदाता सूची तैयार हो। कहा कि पार्टी उत्तर प्रदेश के उन लोगों से संपर्क करेगी जो अन्य राज्यों में काम कर रहे हैं और वहां रजिस्टर्ड हैं, हम उनसे उत्तर प्रदेश में रजिस्टर कराने का अनुरोध करेंगे। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि कोई उत्तर प्रदेश का निवासी दिल्ली का मतदाता है, तो उससे 2027 के चुनावों से पहले उत्तर प्रदेश में पंजीकरण करान...