धनबाद, दिसम्बर 19 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता अदालत द्वारा नेशनल हेराल्ड (यंग इंडियन) मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की चार्जशीट को निरस्त किए जाने के बाद भाजपा सरकार पर साजिशपूर्ण और गैर-कानूनी कार्रवाई का आरोप लगाते हुए धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी ने बलियापुर रोड स्थित भाजपा जिला मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में सैकड़ों कांग्रेस नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेसियों की पुलिस के साथ नोकझोंक भी हुई। भाजपा कार्यालय के समीप पहुंचने की कोशिश कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका तो कार्यकर्ता उलझ पड़े। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि कोर्ट के फैसले ने भाजपा सरकार द्वारा गैरकानूनी तरीकों से की गई कार्रवाई को पूरी तरह से बेनकाब कर दिया है। यंग इंडियन मामले में कांग्रेस नेतृत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.