बदायूं, दिसम्बर 26 -- बदायूं, संवाददाता। भाजपा कार्यालय पर जनपद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने और जन-जन तक सरकार की उपलब्धियां पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता और जिला पंचायत अध्यक्षा वर्षा यादव ने संयुक्त रूप से जिले के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। भाजपा कार्यलय पर गुरुवार को नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के सम्मान किया गया। जिसमें राष्ट्रीय परिषद सदस्य हरप्रसाद सिंह पटेल, पूर्व विधायक शेखुपुर धर्मेंद्र शाक्य, प्रांतीय परिषद सदस्य अरुण प्रकाश, अजय तोमर,रजनी मिश्रा, जितेंद्र कश्यप, विजय पाल चौधरी का स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री बी...