नोएडा, जनवरी 26 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के तिलपता स्थित जिला कार्यालय पर 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को ध्वजारोहण किया गया। दादरी विधायक तेजपाल नागर एवं जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधायक तेजपाल नागर ने कहा तिरंगा भारत की आन बान शान शौर्य का प्रतीक है। जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रसेवा के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता को दोहराने का गणतंत्र दिवस प्रेरणादायी अवसर है। इस अवसर पर धर्मेंद्र कोरी, दीपक, सतेंद्र नागर, वीरेंद्र भाटी, कर्मवीर आर्य, सत्यपाल शर्मा, गुरुदेव भाटी, मनवीर नागर, लोकेश त्यागी, अरुण प्रधान आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...