संतकबीरनगर, जनवरी 28 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिलाध्यक्ष नीतू सिह ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को पार्टी के जिला मुख्यालय पर झंडारोहण किया। इस अवसर पर सदर विधायक अंकुरराज तिवारी, अनिल तिवारी,गणेश चौहान उपस्थित रहे। नीतू सिह ने देश के 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस एक तिथि नहीं बल्कि हमारे देश की संवैधानिक व्यवस्था की मजबूती के संकल्प तथा अमर बलिदानियों के बलिदान को स्मरण करने का दिन है। नीतू सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान की गरिमा, लोकतंत्र की शक्ति और राष्ट्र सेवा के दायित्व का स्मरण कराता है। संविधान में निहित न्याय, समानता और बंधुत्व का भाव ही भारत की आत्मा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश संवैधानिक आदर्शों के मार्ग...