कन्नौज, दिसम्बर 17 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। कांग्रेस द्वारा भाजपा कार्यालय घेराव की घोषणा के बाद पुलिस ने कांग्रेसी नेताओं पर नजर बनाना शुरू कर दिया। और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव व पूर्व जिलाध्यक्ष विजय मिश्र को लखनऊ भाजपा कार्यालय घेराव में जाने से पूर्व पुलिस ने हाउस अरेस्ट करके रोक लिया। पुलिस ने उनके आवास पर पहुंच कर लखनऊ जाने से रोक लिया। पूर्व जिलाध्यक्ष विजय मिश्र ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में अदालत ने ईडी की ओर से दायर आरोप पत्र संज्ञान लेने से इन्कार कर दिया। कहा कि सरकार हमारे वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी तथा राहुल गांधी को बदनाम करना चाहती है। जिसकी साजिश नाकाम हो गई है। और भाजपा व केंद्र सरकार की साजिश जनता के सामने आकर उनका चेहरा बेनकाब हो गया है। भाजपा के लोग कांग्रेस के नेताओं की छवि धूमिल करने का कार्य कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.