कौशाम्बी, दिसम्बर 18 -- मंझनपुर, संवाददाता कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय का घेराव करने जा रहे थे। पुलिस ने सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। हालांकि बाद में सभी को लिखापढ़ी में छोड़ दिया गया। जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा पिछले एक दशक से मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी व पांच अन्य के विरुद्ध दुर्भावना से कार्य कर रही है। नेशनल हेराल्ड मामले में जबरन ईडी से कार्रवाई कराई गई। अदालत में आखिरकर सच सामने आ ही गया। पूरे केस को अदालत ने खारिज कर दिया है। सरकार की इस बदनीयती और गैर कानूनी तरीके से की गई कार्यवाही के खिलाफ कार्यकर्ता मुख्यालय में जुटे हैं। डायट मैदान से कार्यकर्ता भा...