कन्नौज, दिसम्बर 19 -- कन्नौज। भाजपा कार्यालय का घेराव करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक लिया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। पुलिस की सख्ती के कारण कांग्रेसी भाजपा कार्यालय तक नहीं पहुंच सके और वहीं रुककर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। गुरुवार को कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव विजय मिश्र, जिलाध्यक्ष मोहम्मद शाकिर हुसैन, पूर्व जिलाध्यक्ष ऊषा दुबे, दिनेश पालीवाल, प्रमोद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सरायमीरा स्थित पूर्व जिलाध्यक्ष अजय पांडेय के आवास के बाहर एकत्रित हुए। यहां सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के विरोध में सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी भाजपा कार्यालय का घेराव करने के लिए जुलूस के रूप में आगे बढ़ने लगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.