नई दिल्ली, जुलाई 22 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली कांग्रेस ने गुरुवार की शाम को भाजपा कार्यालय का घेराव करने के लिए जुलूस निकाला। कांग्रेस का जत्था आगे जाने के साथ ही पुलिस ने रोक लिया। इस दौरान आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव व अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया गया। इससे पूर्व, दिल्ली कांग्रेस कार्यकर्ता गुरुवार की शाम को प्रदेश कार्यालय में बड़ी संख्या में एकत्रित हुए। यहां से वे नारे लगाते हुए भाजपा कार्यालय की ओर बढ़ने लगे। इस मौके पर दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि छात्रों के भविष्य की सुरक्षा के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष कर रहे नेता विपक्ष राहुल गांधी की लड़ाई में कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता खड़ा है। यह भी पढ़ें- बेगूसराय में कांग्रेसियों ने मोदी सरकार का पुतला फूंका, विरोध में की नारेबा...