पटना, दिसम्बर 29 -- भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार की देर शाम तीन दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। नितिन नवीन मंगलवार को नवीन पूरे दिन विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वहीं, बुधवार की सुबह नौ बजे वह राजवंशी नगर स्थित नवीन सिन्हा पार्क पहुंचेंगे। पार्क में पूर्व विधायक और अपने पिता नवीन किशोर सिन्हा की पुण्यतिथि के मौके पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। मालूम हो कि नवीन भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद दूसरी बार पटना आ रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.