भाजपा कार्यकर्ता मिशन-2027 की तैयारी में जुटें- डॉ. विकास अग्रवाल
शामली, जून 11 -- शामली। गुरूवार को भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित मासिक जिला बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री एवं जिला प्रभारी डॉ. विकास अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान किया। डॉ. विकास अग्रवाल ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को साकार करने में प्रत्येक कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में भाजपा कार्यकर्ता लगातार योगदान दे रहे हैं और इस अभियान को आगे भी जारी रखना होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.