सीवान, फरवरी 28 -- सीवान,एक संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई द्वारा चाप ढाला स्थित पार्टी कार्यालय में एक दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं उद्घाटनकर्ता महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल थे। शिविर की शुरुआत सुबह नौ बजे अतिथियों के स्वागत, जलपान और पंजीकरण के साथ हुई। इसके बाद वर्गगीत, दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम् के साथ कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया। जिला भाजपा की ओर से सभी अतिथियों का अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया तथा परिचय सत्र आयोजित हुआ। प्रशिक्षण शिविर के विभिन्न सत्रों में पार्टी के वैचारिक अधिष्ठान, संगठनात्मक कार्यप्रणाली और सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की गई। राजू भंडारी ने वैचारिक विषयों पर अपने विचार रखे। सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल...