अयोध्या, अप्रैल 14 -- कुमारगंज,संवाददाता। कस्बे में बाइक की चाबी मांगने की बात को लेकर अनावश्यक रूप से 25 वर्षीय युवक की पुलिस कर्मियों द्वारा बर्बरता पूर्वक पिटाई किए जाने के मामले ने इस कदर तूल पकड़ा कि थाने के एक उप निरीक्षक सहित दो सिपाहियों को एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया। हालांकि अभी समूचे घटनाक्रम के सूत्रधार आरोपी एक सिपाही के खिलाफ कार्रवाई नही हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की देर शाम पूरे चूड़ामणि अकमा निवासी संतोष पाण्डेय का बेटा हरिकृष्ण पाण्डेय (25) बाइक लेकर कुमारगंज बाजार गया था, रास्ते में बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। वह पैदल ही किसी दुकान पर पेट्रोल भरवाने के लिए बाइक लेकर हनुमानगढ़ी के पास पहुंचा। यह भी पढ़ें- पुलिसकर्मियों ने युवक से की मारपीट, क्षेत्र में आक्रोश जहां एक मोमोज की दुकान पर थाने के तीन सिपाही सि...