वाराणसी, मार्च 1 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। दो दिवसीय प्रवास पर रविवार रात वाराणसी पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। सर्किट हाउस में आयोजित संगठनात्मक बैठक में पंकज चौधरी ने जिला और महानगर के कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक की। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता केंद्रित पार्टी है और मेरे लिए कार्यकर्ता सर्वोपरि हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने आभार जताया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, मेयर अशोक तिवारी, एमएलसी अश्विनी त्यागी और धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया, राकेश शर्मा, सुदामा पटेल, राजेश राजभर, नवरतन राठी, संतोष सोलापुरकर, जगदीश त्रिपाठी, आत्मा विश्वेश्वर, संजय सोन...