हापुड़, अप्रैल 25 -- मेरठ-हापुड़ सांसद अरुण गोविल की पहल पर शनिवार को गढ़ रोड स्थित दयाल रीजेंसी में पहली बार पारिवारिक कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें कार्यकर्ताओं के साथ उनके परिवार के सदस्यों से चर्चा के बाद उन्हें रामायण पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया। इस पर सभी ने सांसद के प्रयास की सराहना की। सांसद अरुण गोविल ने कहा कि आज तक कार्यकर्ता सम्मेलन ही होते आए हैं। उनके मन में जिज्ञासा हुई कि कार्यकर्ताओं के परिवार के साथ बैठकर सम्मेलन का आयोजन किया जाए। कार्यकर्ता दिन-रात पार्टी के कार्यों में लगे रहते हैं। इसलिए कार्यकर्ताओं के परिजनों से मिलकर उनका हाल जानना चाहिए। इसलिए पहली बार यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह सुनकर कार्यक्रम में मौजूद सभी का उत्साह और जोश बढ़ गया।सांसद ने कहा कि पार्टी में परिवार की अहमियत उतनी ही है, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.